01 November 2026 01:08 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कचरा संग्रहण की ठेकेदार कंपनी भले ही बीकानेर का कचरा उठाने में फेल साबित हो चुकी हो मगर इनके ऑटो टिपर चालक ड्यूटी टाइम में शराब पीने व जनता को टक्कर मारकर घायल करने में पूरी तरह सफल हैं। घटना एक होती तो दुर्घटना समझ लेते मगर इस कंपनी के ऑटो टिपर कई एक्सीडेंट कर चुके।
पहली घटना, भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी केशव दत्ता आचार्य के साथ हुई। आचार्य नत्थूसर गेट क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए निगम के ऑटो टिपर ने आचार्य को ठोक दिया। आरोप यह भी है कि कई दूर तक घसीटता हुआ भी ले गया। केशव दत्ता पीबीएम अस्पताल में भर्ती हैं। वह गंभीर घायल हुए।
दूसरी घटना, गणेशम् रिसोर्ट के मालिक सुदर्शन मुखीजा(रिंकू) के साथ हुई। रिंकू शिवबाड़ी रोड़ से गुजर रहे थे, इसी दौरान निगम के नये वाले ऑटो टिपर ने रिंकू की फॉर्च्यूनर गाड़ी को ठोक दिया। टक्कर इतनी घातक थी कि फॉर्च्यूनर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बड़ी गाड़ी थी इसलिए रिंकू बच गए।
रिंकू का कहना है कि ऑटो टिपर का चालक ऑटो चलाते चलाते ही बोतल से ग्लास में दारू भर रहा था। रिंकू ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने हेतु परिवाद दी है। बता दें कि सोशल मीडिया पर चर्चा यह भी है कि निगम के ऑटो टिपर ऐसी और भी घटनाएं कर चुके।
अब देखना यह है कि बीकानेर को हिंदुस्तान का सबसे गंदा शहर होने का तमगा दिलवा चुका नगर निगम इस खिताब को दिलवाने में साथ देने वाली ठेकेदार कंपनी के खिलाफ दुर्घटना के मामलों में क्या एक्शन लेती है? दारू पीकर ऑटो टीपर चलाने वालों के खिलाफ क्या एक्शन लेती है?


RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM