03 October 2021 05:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की कार का फतेहपुर में गंभीर एक्सीडेंट हुआ है। एक्सीडेंट हुई टाटा की हैरियर कार का नंबर आरजे 07 सी एफ 6786 है। कार कोटगेट थाना क्षेत्र की धोबी तलाई निवासी साहिल सोढ़ा पुत्र अयूब अली सोढ़ा की बताई जा रही है। कार में चार जने सवार थे, जो घायल हुए बताते हैं। चारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हमारे प्रतिनिधि सोएब के अनुसार कार जयपुर से बीकानेर लौट रही थी। इसी दौरान फतेहपुर हाइवे पर अचानक गाय सामने आई। गाय को बचाने के लिए चालक ने कट लगा लिया। दूसरी तरफ सामने से मिनी बस आ रही थी। दोनों में भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस व कार दोनों ही आगे से इकट्ठी हो गई।
.jpeg)
.jpeg)
घायलों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। ख़बरमंडी न्यूज़ ने कोटगेट पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM