08 September 2025 07:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में विकास की कुछ है तो है बस कहानियां। ज़मीनी हकीकत शर्मनाक है। अब मामला मुरलीधर कॉलोनी से आया है। जहां जलदाय विभाग ने लिटिल चिल्ड्रन स्कूल के सामने वाली गली का हुलिया ही बिगाड़ दिया। पिंटू शर्मा के अनुसार जलदाय विभाग ने यहां पानी की पाइप डाली थी। जिसके बाद गली को यथास्थिति नहीं किया गया। बात यहीं नहीं रुकी। आरोप है कि जलदाय विभाग की ओर से पाइप लाइन डालने आए व्यक्तियों ने पाइप लाइन से हर घर का कनेक्शन जोड़ने के बदले पैसों की मांग की। आरोप है कि प्रति घर एक हजार रूपए की डिमांड की गई। शिकायत संबंधित एईएन व जेईएन तक भी पहुंचा दी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
बता दें कि केवल इस गली में ही नहीं बीकानेर की हर गली, हर सड़क का यही हाल है। जलदाय विभाग तो कभी यथास्थिति करता ही नहीं है। अलग अलग विभागों के बीच समन्वय की भी भारी कमी है। बीकानेर की इस दुर्दशा के पीछे प्रशासनिक कुप्रबंधन व लापरवाही मुख्य कारण है। मुरलीधर कॉलोनी के मामले में किशोर कुमार, पिंटू शर्मा, अमित सेवग, शंकर व्यास, रघुवीर मोदी, कांत बोहरा, बज्जू विश्नोई, शंभु सहित समस्त मोहल्ले वासियों ने विरोध जताया है।, देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM