23 June 2021 05:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोलायत पुलिस ने 22 साल से फरार स्थाई वारंटी को पांचू से दबोच लिया है। इसके अलावा एक 15 साल से फरार आरोपी को जोधपुर के भोजासर से गिरफ्तार किया है। कोलायत थानाधिकारी अजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि आईजी प्रफुल्ल कुमार व एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया द्वारा चलाए गए अभियान के तहत स्थाई वांरटियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी जेडी मगरा पांचू निवासी सांवरमल पुत्र किशनलाल की तलाश कर उसे दबोचा गया। आरोपी 1999 से वांछित था। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भिजवा दिया गया है।
इसके अतिरिक्त एक्सीडेंट डेथ के मामले में आरोपी भोजासर, जोधपुर निवासी रामनिवास पुत्र कुंदनमल माहेश्वरी को भी गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 279 व 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज था।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
19 September 2020 09:48 PM