21 September 2021 11:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे 20 दिवसीय कार्यक्रमों में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका भी अपने स्वभाव के अनुरूप एक्टिव मोड पर हैं। रांका ने 20 दिवसीय कार्यक्रमों के पांचवें दिन सेवा व समर्पण कार्यों के तहत महात्मा गांधी पार्क में सफाई करके स्वच्छता अभियान चलाया। प्रदेश सहसंयोजक रांका ने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्क में सफाई की तथा कचरा एकत्र करके कचरा गाड़ी में भिजवाया गया। इसके तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया गया। भाजपा के गौरीशंकर देवड़ा ने बताया कि स्वच्छता अभियान में भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर, आदर्श शर्मा, मधुसूदन शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, मोहम्मद ताहिर, अजय पाणेचा, लक्की पंवार, रमेश भाटी, शिवरतन मारु, जय उपाध्याय, शंकर सिंह राजपुरोहित आदि शामिल रहे। देवड़ा ने बताया कि बुधवार को श्वानों को भोजन खिलाया जाएगा।


RELATED ARTICLES
24 December 2022 06:29 PM