15 March 2022 03:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। खाजूवाला में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना करीब 12 बजे की बताई जा रही है। थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत के अनुसार मृतक की पहचान 29 केवाईडी निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी नामजद कर लिया है। आरोपी का नाम सुरेश बताया जा रहा है। शेखावत के अनुसार ओमप्रकाश 4-5 दिन पहले ही जीएसएस के एक ठेकेदार के यहां काम पर लगा था। अभी तक की जांच में पता चला है कि उसके काम पर लगने से सुरेश खफा था। आज आरोपी ने दारू के नशे में ओमप्रकाश के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिए। हालांकि पुलिस को अभी कोई हथियार घटनास्थल से नहीं मिला है। ऐसे में कौनसा हथियार वारदात में काम में लिया गया, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश कर रही है। वारदात में दो लोग भी शामिल हो सकते हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
12 January 2022 10:00 AM