19 June 2022 04:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लापरवाही और अनियंत्रित गति के कारण आज फिर एक व्यक्ति काल का ग्रास बन गया। घटना लूणकरणसर स्टेट हाइवे की है। जहां कार पलटने से कालू निवासी सीताराम पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल की मौत हो गई।
टाइगर फोर्स के तहसील अध्यक्ष राजू कायल के अनुसार सीताराम आई-20 कार में सवार होकर कालू से बीकानेर जा रहा था। अनियंत्रित गति की वजह से पार पलटे खाकर खेत में जा गिरी। टाइगर फोर्स को मिली सूचना पर टोल प्लाजा के जीतू सिंह को सूचित कर एंबुलेंस भिजवाई गई। सीताराम व कालू निवासी नारायण पुत्र केसराराम नाई को लूणकरणसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं नारायण को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर कालू पुलिस सीएचसी पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
RELATED ARTICLES
31 December 2020 11:38 PM