05 July 2025 03:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक हरियाणा नंबर की गाड़ी द्वारा ईको कार को ठोकने की ख़बर है। घटना शिवबाड़ी मंदिर के पास सौ फीट रोड़ की है। मौके से आई सूचना के अनुसार एक हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो ने दूसरी तरफ किनारे पर खड़ी मारूति ईको को टक्कर मारी। फिर ईको को दबाने की कोशिश की गई, इसके बाद फिल्मी स्टाइल में घुमाकर गली में छिप गए। पास में दो तीन युवक बैट लिए भी खड़े थे। ईको में सवार एक युवक सहित ठेले वाला घायल बताया जा रहा है।
घटना के तुरंत बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। प्रत्यक्षदर्शी की सूचना के अनुसार स्कॉर्पियो द्वारा ईको को ठोका गया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही स्कॉर्पियो नौ दो ग्यारह हो गई। वहीं थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार का कहना है कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई थी। वहां स्पीड ब्रेकर नहीं है। ऐसे में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ईको में जा भिड़ी। अब यह हमला था या हादसा, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही कलेक्टर ने बीकानेर में स्पीड के पैमाने तय किए हैं। अगर मामला ओवरस्पीड का है तब भी सवाल खड़े होते हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
19 June 2021 11:28 AM