27 October 2020 03:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गिरीराज हत्याकांड मामले में पुलिस को पहली सफलता मिल गई है। मामले में संतोष उर्फ संतिया पुत्र रामस्वरूप विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। 20 वर्षीय आरोपी सावंतसर का है व वर्तमान में बंगलानगर रहता है। वहीं अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। 23 अक्टूबर की रात आठ बजे आरोपियों ने आचार्य चौक निवासी गिरीराज अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी व उसका रूपयों से भरा बैग लूट ले गए थे। घटना पूगल रोड़ पर उस वक्त हुई जब वह अगरबत्ती के तकादे पर निकला हुआ था। मामले में आईजी प्रफुल्ल कुमार के निर्देशों पर एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने टीम गठित की। एसपी प्रहलाद सिंह, एएसपी पवन कुमार मीणा, सीओ सुभाष शर्मा व सीओ पवन भदौरिया के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी बीछवाल मनोज शर्मा, थानाधिकारी कोटगेट धरम पूनिया व थानाधिकारी नयाशहर फूलचंद शर्मा के नेतृत्व में उनि संदीप कुमार पूनिया मय टीम गठित की गई। संदीप मय टीम में हैड कानि अब्दुल सत्तार, गजेंद्र सिंह, कानि रामनिवास, योगेन्द्र, मनोज कुमार, मुखराम, डीएसटी टीम से हैड कानि महावीर प्रसाद, कानि बिट्टू, हरेंद्र, साईबर सैल के हैड कानि दीपक यादव, कानि दिलीप सिंह, पुलिस लाइन बीकानेर से डीआर विजयपाल व राजवीर शामिल थे। आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज, डॉग स्क्वायड व मुखबिर का सहारा लेते हुए जांच पड़ताल की गई।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
26 September 2026 11:39 PM