10 December 2020 01:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। औचक निरीक्षण पर नोखा पहुंचे सीएमएचओ यूपीएचसी, सीएचसी व ब्लॉक कार्यालयों की दुर्दशा से नाराज़ हो गए। बिगड़े हालातों से नाराज़ सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने कई चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस थमा दिए तो वहीं यूपीएचसी की एक एएनएम व एक जीएनएम को हटाते हुए सीएचसी में लगा दिया। बताया जा रहा है कि यूपीएचसी में गंदगी मिली। डॉक्टर गायब थे। वहीं टीकाकरण के दिन भी टीके नहीं लगाए जा रहे थे। ऐसे इंचार्ज डॉक्टर दीपक को भी नोटिस थमाया गया। मीणा के अनुसार उन्होंने यूपीएचसी, सीएचसी व ब्लॉक कार्यालयों निरीक्षण किया, लेकिन कहीं भी संतुष्टि जनक हालात नहीं मिले। ऐसे में हर जगह कार्रवाई की गई है।

.jpeg)

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
02 April 2022 05:07 PM