02 August 2024 01:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में बारिश से हालात दुर्गम हो रहे हैं। बीकानेर के कोलायत में हाथी जैसा एक ट्रेलर ही पानी में डूब गया। घटना झझू अंडर पास की बताई जा रही है। कोलायत थानाधिकारी लखवीर सिंह ने कहा कि जलभराव की वजह से ट्रेलर डूबा है, लेकिन चालक सुरक्षित है। अंडर पास से आवागमन रोकने के लिए अवरोधक के रूप में चौपहिया वाहन लगा दिए गए, ताकि कोई अंडरपास की तरफ ना जाए।
इसके अतिरिक्त कोलायत सरोवर भी बरसाती जल से लबालब हो गया है। मूसलाधार बरसात ने कोलायत तालाब के जलस्तर में बढ़ोतरी की है। आमजन से सुरक्षित रहने की अपील है। बरसात के वक्त तालाब से दूर रहना ही उचित है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM