02 May 2022 09:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूणकरणसर हाइवे पर अभी अभी सड़क दुर्घटना में तेरह यात्री घायल हो गए। इनमें से आठ को पीबीएम रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बीकानेर से कालू जा रही प्राइवेट बस बालाजी नगर कॉलोनी के आगे पहले एक ट्रक से भिड़ी, बाद में ट्रेक्टर से टकराईं। घायलों को टाइगर फोर्स ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से आठ को पीबीएम रेफर कर दिया गया। टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह राठौड़, राजू कायल, राकेश मूंड व प्रभु नाथ ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में विशेष भूमिका निभाई।
बताया जा रहा है कि सब बीकानेर से रवाना हुई थी। लूणकरणसर से चार किलोमीटर पहले ही लापरवाही के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
08 September 2021 08:58 PM