01 June 2022 12:26 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिले में इन दिनों नशे का बूम सा आया हुआ है। हर तरफ युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशे की आदत ने जीवन नरक बना रखा है। इसी नशे की वजह से परिवार व समाज से लेकर हर जगह अपमान का सामना करना पड़ता है।
रावतसर से बीकानेर आए चार नशेड़ी युवकों के साथ भी ऐसा ही हुआ। हालात यह हुए कि जामसर पुलिस ने उन्हें लॉक अप की हवा खिला दी। जामसर पुलिस के हैड कांस्टेबल भंवरू खां के अनुसार सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में आए चार युवक टोल पर भारी उत्पात मचा रहे हैं। चारों बेकाबू हो रहे हैं। इस पर भंवरू खां मय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चारों युवकों को काबू में करने का प्रयास किया। चारों ने भारी नशा कर रखा था। नशे में बदसलूकी कर रहे थे। चारों बमुश्किल पुलिस के कब्जे में आए। पुलिस ने चारों को लॉक अप में बंद कर दिया। वहीं गाड़ी एमवी एक्ट के तहत जब्त कर ली। युवकों की पहचान किंककारलिया, रावतसर थाना क्षेत्र, हनुमानगढ़ जिला निवासी 27 वर्षीय दिनेश पूनिया पुत्र रामकुमार, 42 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र रजीराम सियाग, 29 वर्षीय विनोद पुत्र लालचंद जाट व 22 वर्षीय रामजीलाल पुत्र कृष्णराम सुथार के रूप में हुई है।
RELATED ARTICLES
25 April 2020 08:20 AM