05 May 2020 02:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/उदयपुर। प्यार व शादी का झांसा देकर चार साल तक देह शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला उदयपुर के सलूंबर नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। थानाधिकारी हनुमंत सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय परिवादिया ने आरोप लगाया है कि रोहित भट्ट ने उससे प्यार करने की बात कही, इसके बाद शादी का वादा कर लगातार उसका देह शोषण करता रहा। बाद में आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली बताते हैं। परिवादिया के आरोप पर पुलिस धारा 376 भादंसं सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा रविवार को दर्ज हुआ, वहीं 164 के बयान अभी हो नहीं पाए हैं। दूसरी ओर आरोपी को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष भी बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
15 March 2020 06:01 PM