07 August 2020 09:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाबालिग मंगेतर से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया आरोपी मनीष महात्मा को आज उसके रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार किया गया। दरअसल, 6 माह पूर्व बालिका के पिता ने मनीष महात्मा से अपनी बेटी की सगाई कर दी थी। सगाई के बाद बालिका के घर पर ही दोनों का मिलना जुलना होता था। बाद में लड़की पक्ष की डिमांड बढ़ने लगी तो रिश्ते में दरार आ गई और सगाई तोड़ दी गई। सगाई टूटने पर बालिका ने कोतवाली थाने में अपने एक्स मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा करवा दिया। पुलिस ने एविडेंस के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
27 February 2023 11:15 PM