12 February 2021 11:05 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में भूकंप की अफवाह से खलबली मच गई। ख़बरमंडी न्यूज़ ने मौसम विभाग राजस्थान के निदेशक से बात की तो उन्होंने सोशल मीडिया में चल रही बीकानेर में भूकंप की ख़बरों को ग़लत बताया। निदेशक के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजकर 1 मिनट पर पाकिस्तान में भूकंप आया था। बीकानेर से यह भूकंप 420 किलोमीटर दूर था। बीकानेर के किसी भी क्षेत्र में इसका कोई असर नहीं था। पाकिस्तान में आए इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड थी, वहीं गहराई 290 किलोमीटर थी। विभाग के निदेशक राधेश्याम ने अपील की है कि अफवाहें ना फैलाएं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पांच दिन पहले बीकानेर में भी भूकंप आया था। ऐसे में दूसरे भूकंप की अफवाह ने आमजन में भय की स्थिति पैदा कर दी।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM