05 December 2021 10:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में पांच लाख की डकैती की वारदात ने सदर सर्किल में खलबली मचा दी है। घटना गंगाशहर के शिव वैली की है। पुलिस के मुताबिक शिव वैली सर्किल स्थित अमेजन डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट में घुसे पांच बदमाशों ने काउंटर पर बैठे कार्मिक पर रॉड से हमला किया। कार्मिक राजकुमार घायल हो गया। बदमाश काउंटर से पांच लाख रूपए की डकैती कर भाग गए। सूचना पर गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण मय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।
मौके पर सीओ सदर पवन भदौरिया व गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण सहित कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा, बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा, जेएनवीसी थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई, डॉग स्क्वायड, डीएसटी सहित अन्य टीमें बुलाई गई। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करवाई है। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए बताते हैं। हालांकि घटना स्थल के सीसीटीवी खराब होने की बात भी सामने आ रही है। ख़बर लिखने तक मौके पर पुलिस जांच कर रही थी।
RELATED ARTICLES
04 February 2026 04:59 PM
03 October 2022 10:07 AM
