03 February 2026 05:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की बड़ी ख़बर है। पुलिस वाहन जलाने व पुलिस के साथ लूट-खसोट तथा मारपीट मामले में बीजेपी नेताओं सहित सभी आरोपी दोष मुक्त हो गये हैं। एडवोकेट निर्मल व्यास ने बताया कि अदालत ने बीजेपी नेता अविनाश जोशी सहित चंद्रमोहन जोशी, मुरलीमनोहर जोशी, रासबिहारी जोशी, मदन मोहन जोशी, नत्थूसर गेट निवासी भंवर लाल पुरोहित, भंवर लाल बोहरा, बजरंग मारू व मनोज व्यास पेंटर को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया है।
ये था मामला: 2007 में मुरलीधर कॉलोनी निवासी सावित्री देवी ने पड़ोसियों द्वारा मारपीट की शिकायत की गई थी। परिवाद के अनुसार शिकायत पर सुनवाई करते हुए गंगाशहर थाने से तत्कालीन कांस्टेबल किसनाराम विश्नोई व कांस्टेबल सुभाष मोटरसाइकिल पर मुरलीधर गये। मौके पर विक्की नाम का युवक मिला। उस पर सावित्री देवी को परेशान करने का आरोप था। उसे समझाया लेकिन वह नहीं माना। इस पर दोनों पुलिसकर्मियों ने विक्की को पकड़ा। विक्की को लेकर थाने आ रहे थे, इसी दौरान गोकुल सर्किल पर पीछे से आए 8-9 लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के साथ मारपीट की गई। मोटरसाइकिल को आग लगाकर जला दिया। वहीं पुलिस से सरकारी दस्तावेज भी छीन लिए गए।
-पुलिस ने माना जुर्म मगर न्यायालय में नहीं हुआ साबित: मामले की पैरवी कर रहे एडवोकेट निर्मल व्यास ने मामले में नयाशहर थाने में नौ जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। तत्कालीन सीआई चंद्रप्रकाश पारीक ने नौ आरोपियों के खिलाफ जुर्म प्रमाणित मानते हुए चार्जशीट पेश की। बाद में जांच सीआईडी सीबी के पास भी भेजी गई।
एडवोकेट व्यास ने बताया कि न्यायालय के समक्ष पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर पीसीपीएनडीटी कोर्ट की अधिकारी यास्मीन खान ने संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया।
बता दें कि अविनाश जोशी प्रदेश भाजपा के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक हैं। वहीं चंद्रमोहन जोशी, मुरली मनोहर जोशी, रासबिहारी जोशी पूर्व विधायक व भाजपा नेता स्वर्गीय गोपाल जोशी के पौत्र व भतीजे आदि हैं। इसके अतिरिक्त भंवर लाल बोहरा, बजरंग मारू व मनोज व्यास पेंटर भी इनसे जुड़े नजदीकी लोग हैं।
उल्लेखनीय है कि इस चर्चित व पुराने मामले की पैरवी एडवोकेट निर्मल व्यास ने की।
RELATED ARTICLES
21 January 2021 12:40 PM
