09 April 2020 12:04 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में आज सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। बीछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष सुंदर जोशी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाइजर अच्छा विकल्प है। जोशी ने बताया कि बीछवाल में रह रहे मजदूरों सहित सभी निवासियों की सुरक्षा जरूरी विषय है। इसलिए उद्योग संघ ने यहां सेनेटाइजर छिड़काव करवाया है। इस दौरान रिको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक मिस्टर शर्मा, किशोर पारीक, सतीश गोयल, नीरज जैन, अभिषेक अग्रवाल, विजय कुमार, सुशांत पारीक, अनिल कुमार सहित उद्यमी व रिको अधिकारी मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM