07 September 2020 06:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के जाने-माने छत्ता विक्रेता की कोरोना से मौत हो गई है। पाबू चौक निवासी विजय कुमार उर्फ बिज्जू भाई पुत्र मोहन दास की चार दिन से तबीयत खराब थी। बीती रात उन्हें पीबीएम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डेड बॉडी का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। उनकी उम्र पचास वर्ष थी। गांधी चौक से शादी ब्याह के कार्यक्रम स्थलों तक बिज्जू भाई का छत्ता प्रसिद्ध हुआ। हर उम्र के छत्ता रसिकों को उन्होंने लंबे समय तक विभिन्न स्वाद के रंगों से लबालब बर्फ का छत्ता खिलाया। उनकी उम्र पचास वर्ष थी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM