26 April 2020 11:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन में प्रतिबंध के बावजूद शराब बेच रहे शराब ठेके पर गंगाशहर पुलिस ने दबिश दी है। गंगाशहर की नोखा रोड़ स्थित जय भवानी नाम की शराब की दुकान द्वारा पीछे के चोर दरवाजे से शराब बेची जा रही थी। गंगाशहर पुलिस को मिली शिकायत पर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज मय टीम ने दुकान पर दबिश देकर आबकारी पुलिस को सूचना दी। जिस पर आबकारी पुलिस निरीक्षक राणू सिंह मौके पर पहुंचे। दुकान में बड़ी संख्या में शराब के कार्टून मिले बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन के दौरान शराब दुकानदारों पर दुकान खोलने व बेचने का प्रतिबंध है तथा दुकानें सील्ड की हुई हैं। ऐसे में लाइसेंसधारी द्वारा भी शराब बेचना अवैध है। बताया जा रहा है कि दुकान पचास से सौ कार्टून शराब होने का अनुमान है। ख़बर लिखने तक गिनती चल रही थी, वहीं मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया था।
RELATED ARTICLES
02 October 2020 08:39 PM