02 October 2020 08:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बी के ई एस एल जोधपुर डिस्कॉम अब नवम्बर बिलिंग माह से अपने उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जारी करेगा। इस संदर्भ में बी के ई एस एल ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली है। नई व्यवस्था में निर्धारित विद्युत दरों में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है, यह पूर्व की भांति यथावत रहेंगी।
बी के ई एस एल के सी ओ ओ शांतनू भट्टाचार्य ने बताया कि मासिक बिल व्यवस्था के लिए मीटर रीडिंग का कार्य अक्टूबर के मध्य से शुरू हो जायेगा। जिन उपभोक्ताओं के बिल सितम्बर में जारी हुए थे उनको आगामी बिल दो माह के उपभोग के ही मिलेंगे तथा जिन उपभोक्ताओं के बिल अक्टूबर में जारी हुए थे उनके आगामी बिल एक माह से कुछ दिन कम के उपभोग के मिलेंगे। दिसंबर से सभी उपभोक्ताओं को प्रति माह के उपभोग के बिल मिलेंगे।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
06 March 2021 11:51 AM