23 January 2026 02:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सहनशक्ति का अभाव आज के दौर की सबसे बड़ी समस्या उभर कर सामने आ रही है। सहनशक्ति के अभाव में प्रतिदिन कई लोग अपराध व आत्महत्या जैसे ग़लत कदम उठा रहे हैं। ऐसा ही एक घटना बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र में घटी। लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पास स्थित पुल के नीचे दो पक्षों में विवाद गहरा गया। बातों का विवाद देखते ही देखते थाप-मुक्कों से होते हुए खूनी खेल तक जा पहुंचा। एक पक्ष के दो युवक घायल हो गये। हेमंत देवड़ा नाम के युवक के सिर पर नाक पर चोटें आईं। उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मरहम पट्टी कर युवक को छुट्टी दे दी। दीपक नाम के युवक के भी मामूली चोटें आईं।
कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल ने बताया कि विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। अभी एक पक्षीय बात सामने आई है। दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि स्कूली बच्चों की आपस में हुई छोटी सी बात को लेकर परिजन आक्रोशित हो गये। बताया जा रहा है कि देख लेने की सामान्य धमकी मारपीट तक पहुंच गई। देर रात एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष तक पहुंच गये। थप्पड़ से बात शुरू हुई। फिर मारपीट हुई। मामले की जांच जारी है।
RELATED ARTICLES
09 March 2020 05:09 PM