29 September 2020 09:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय द्वारा हिन्दी भाषा पर केंद्रित अंतरर्राष्ट्रीय सेमिनार में गंगाशहर के अरुणोदय विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के हिंदी व्याख्याता व्याख्यान देंगे। संस्था सचिव रामचंद्र आचार्य ने बताया कि अरुणोदय में अपनी सेवाएं दे रहे साहित्यकार श्याम निर्मोही हिंदी विषय के विशेषज्ञ हैं। 30 सितंबर को होने वाले इस सेमिनार में "देश के आर्थिक हितों के विकास और संरक्षण में हिंदी की भूमिका" विषय पर यह व्याख्यान होगा।
आचार्य ने बताया कि इसमें देशभर के चुनिंदा विशेषज्ञ गूगल मीट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्याख्यान देंगे। अरुणोदय के अध्यक्ष घनश्याम आचार्य, सचिव रामचंद्र आचार्य व संचालक अभिषेक आचार्य ने निर्मोही को मिले इस अवसर को गौरव का विषय बताया। संस्था ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
RELATED ARTICLES
24 February 2026 10:15 AM