08 March 2020 06:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शहर की भैरूं कुटिया में होली के अश्लील गानों के कार्यक्रम का मुद्दा अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। भैरूं कुटिया में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के अभी भी टलने के आसार नहीं हैं। नयाशहर थानाधिकारी गुरू भूपेंद्र से इस संबंध कुछ लोग मिले हैं, जो भैरूं कुटिया में होने वाले इस अश्लील गानों के कार्यक्रम के पक्ष में नहीं है। बताया जा रहा है थानाधिकारी ने लिखित शिकायत देने को कहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले आयोजकों ने कार्यक्रम न करने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन अब विरोध करने वालों का दावा है कि आयोजकों द्वारा तैयारियां की जा रही है और वह यह कार्यक्रम करेंगे। होली पर होने वाली इस अश्लीलता को रोकने के लिए बिना लिखित शिकायत कार्रवाई करना पुलिस द्वारा ठीक नहीं समझा जा रहा। तो दूसरी ओर तोड़ के रूप में भैरूं कुटिया में रामकथा करवाने का सुझाव भी विपक्षी पक्ष को दिया गया है। अब देखना यह है कि विरोध के बावजूद यह कार्यक्रम होता है या राजनीतिक दबाव में आई पुलिस कानून की पालना करवा पाती है। ज्ञात रहे कि परकोटे के राजनीतिक प्रभाव के सामने परंपरा के नाम पर चलने वाली इस अश्लीलता को रोकना इतना आसान नहीं है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
03 March 2020 10:31 AM