01 March 2020 12:12 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। यूपी से यहां आकर केटरिंग का काम करने वाला युवक गंगाशहर की 16 वर्षीय नाबालिग को भगा ले गया था। 26 फरवरी की इस घटना पर संज्ञान लेते हुए थानाधिकारी सुभाष बिजारणियां ने मामला दर्ज कर जांच उनि भोलाराम को सौंपी। जिसके बाद पुलिस को मुखबिर से पता चला कि केटरिंग का काम करने वाला यूपी निवासी आशीष उर्फ अंशु ब्राह्मण उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके बाद पुलिस यूपी रवाना हुई, जहां चंदोसी जिले के संभल से नाबालिग को बरामद किया गया। वहीं अनुसंधान में पता चला कि आरोपी ने नाबालिग से अवैध संबंध बनाए हैं, जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा 376 भादंसं व पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफतार कश्र लिया गया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
15 December 2021 12:37 AM