19 November 2022 09:50 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देशनोक में वृद्ध की हत्या का मामला सामने आया है। देशनोक थानाधिकारी रूपाराम के अनुसार गांव केसर देसर जाटान निवासी रतिराम जाट की बीती रात किसी ने हत्या कर दी। पुलिस को पीबीएम से सूचना मिली थी। शव मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। हत्या की वजह मारपीट रही है। रूपाराम के अनुसार अभी तक किसी ने परिवाद नहीं दिया है। बस इतनी पुष्टि है कि रात 11 बजे मारपीट के बाद रतिराम को पीबीएम लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चर्चा यह भी चल रही है कि ताश खेलने के दौरान मारपीट हुई थी। मारपीट किसने की व क्यों की, यह अभी पुलिस को पता नहीं चला है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM