08 March 2020 01:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र की सीमा पर मिले अधजले शव मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। अब पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार शव के बायें बाजु पर दिल का निशान बना है जिसके अंदर एस के जे लिखा है। इसी साथ पर हनुमान जी का टैटू भी खुदा है। वहीं दाहिने हाथ पर लाल रंग का धागा बंधा है। इसके अलावा अज्ञात के शव के पास एक चांदी का लोकेट मिला है जिस पर ऊं सहित श्रीजोतराम व भभूतसिंह लिखवाया है। शव के हल्की काली दाढ़ी व मूंछ है। अनुमान है कि उसने सफेद शर्ट व कैप्री पहनी हो। बताया जा रहा है कि शव जिस जगह मिला उसके आसपास एक सफेद बोलेरो की की बार आवाजाही देखी गई। गालड़ और गड्ढ़ा के बीच मिली इस लाश के बारे में पुलिस का अनुमान है कि मृत युवक की उम्र 30-35 वर्ष है। वहीं युवक के हरियाणा व चुरू क्षेत्र के होने की संभावना बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक को पहले मारा गया है फिर जलाया गया है। युवक के शव पर गहरी चोटें प्रमाणित हुई बतायी जा रही है। पुलिस ने सभी थानों को तस्वीरें भेजी है तथा गुमशुदा युवकों की डिटेल मांगी है। मृत युवक कौन है व हत्या किसने की, इसकी जांच चल रही है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
17 December 2020 06:06 PM