05 February 2024 11:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के चार दिन बाद मृतक को भाई ने नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बीछवाल पुलिस के अनुसार 1 फरवरी 2024 को शोभासर निवासी भूरे खां पुत्र फूसे खां का शव फंदे से झूलता मिला था। अब उसके बड़े भाई सर्वोदय बस्ती निवासी अनवर खां ने मृतक भूरे खां की पत्नी नूर जहां, साले बबलू व सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।
परिवादी का कहना है कि उसके भाई का निकाह इंद्रा कॉलोनी निवासी नूर जहां से 2007 में हुआ था। निकाह के बाद से ही उसकी पत्नी, साला व सास उसे प्रताड़ित करते थे। उसके साथ मारपीट करते। मजदूरी के पैसे छीन लेते। जुलाई 2023 में इस संबंध में थाने में शिकायत भी दी गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने भूरे खां की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दे दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
04 June 2021 02:46 PM