06 May 2020 08:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पुलिस की आंखों में मिर्ची डाल फरार हुए 19 मुकदमों वाले दस हज़ार के ईनामी को चुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गजेन्द्र सिंह सिगडोला हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व मारपीट का खतरनाक अपराधी है। 2017 में रतनगढ़ कारागृह से सुजानगढ़ पेशी के लिए ले जाते समय आरोपी ने हथियार बंद साथियों की मदद से चालानी गार्ड की आंखों में मिर्ची डाल दी। आरोपी ने 2016 में सुजानगढ़ के गांव जिनरासर में बंदूक की नोक पर शराब ठेके से लूट की। इसी रात आरोपी सालासर के गांव बडावर स्थित शराब ठेके पर गया, जहां सैल्समेन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। अब चुरू एसपी तेजस्वनी गौतम ने सुजानगढ़ सीओ नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम को आरोपी के सालासर के आस पास आने जाने की सूचना मिली, जिस पर 5-6 मई को रेकी कर घेराबंदी की गई। 6 को आरोपी मलसीसर बडावर रोड़ पर दौराने नाकाबंदी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को डस्टर गाड़ी व पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि 2006 से अब तक आरोपी पर 19 मुकदमों में चालान पेश हो चुका है। जिसमें से एक में उसे आरोप मुक्त कर दिया गया, वहीं 18 कोर्ट में विचाराधीन है। बता दें कि आरोपी राज्य के टॉप 25 व संभाग के टॉप टेन बदमाशों में शामिल है। आरोपी के खिलाफ दर्ज 19 मुकदमों की सूची देखें-


RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
15 January 2024 12:15 AM