25 September 2020 12:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना की विकराल स्थिति पर नियंत्रण के लिए जोधपुर में लॉक डाउन लगा दिया गया है। लॉक डाउन 25 सितंबर रात दस बजे से प्रभावी होगा जो 28 सितंबर सुबह पांच बजे तक रहेगा। कार्यालय पुलिस आयुक्त जोधपुर ने आदेश जारी कर पुलिस आयुक्तालय के जोधपुर महानगर तथा संलग्न क्षेत्र जिसमें जोधपुर नगर निगम क्षेत्र, पाल गांव, संगरिया, झालामंड, खारड़ा रणधीर, बासनी बेंदा, उचियारड़ा, नादंडा कलां, नांदड़ा खुर्द, श्रीयादे गांव, नांदड़ी, बनाड़, गुजरावास, आंगनवा, खोखरिया, सुरपुरा, दईजर, चौखा, धींगाणों की ढ़ाणी, गांव कुड़ी भगतासनी की राजस्व ग्राम की सीमाएं लॉक डाउन में सम्मिलित की है। बता दें कि इस दौरान सभी गैर आवश्यक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं कुछ सेक्टर्स में छूट दी गई है। देखें आदेश

.jpeg)
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 September 2022 12:58 PM