02 May 2021 04:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में 4 से 17 मई तक चलने वाले रेड अलर्ट महामारी जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान आवश्यक मामलों के अतिरिक्त कोर्ट की सुनवाई बंद रहेगी। हाइकोर्ट ने इस संबंध के आदेश जारी कर दिए हैं। इस दौरान रिमांड व बेल एप्लिकेशन, स्पेशल एक्ट की अपील, मृत्यु कालीन कथन, स्टे एप्लिकेशन, सुपुर्दगी एप्लीकेशन, 164 के बयान सहित कोर्ट द्वारा जरूरी माने गए मामलों में ही सुनवाई होगी। वहीं न्यायिक व अर्द्ध न्यायिक मामलों की ऑनलाइन सुनवाई हो सकती है। इस दौरान पड़ने वाली तारीखें स्थगित कर दी गई है। इस दौरान दी गई तारीखों के लिए 17 मई के बाद की नई तारीखें दी जा जाएगी।
वहीं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में लिमिटेशन भी 17 मई तक खत्म कर दी गई है।
बता दें कि अब तक चले आ रहे जन अनुशासन पखवाड़े में भी कोर्ट आवश्यक मामलों की सुनवाई ही कर रहा था।देखें आदेश






RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM