08 April 2021 12:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर पेट्रोल पंप के पास खुलने वाले शराब ठेके को विरोध के बाद अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। हाल ही में वार्ड 47 पार्षद सुमन छाजेड़ ने मोहल्ले वासियों की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद सुमन छाजेड़ ने गंगाशहर थानाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी व कलेक्टर नमित मेहता को लिखित शिकायत की थी। अनुज्ञाधारी भानू प्रताप सिंह को मिला यह ठेका जहां खुल रहा था, उसके आसपास शिवमन्दिर, हनुमान मंदिर, सामुदायिक भवन, जैन उपाश्रय, जैन कॉलेज, बच्चों के अस्पताल सहित बड़ा आवासीय क्षेत्र है। ख़बरमंडी न्यूज़ ने भी अपनी ख़बर में इन बिंदुओं का जिक्र करते हुए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का हवाला दिया। जिससे आबकारी विभाग पर दबाव बना। कलेक्टर नमित मेहता ने मामले को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया। आबकारी अधिकारी भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि पार्षद सुमन छाजेड़ के परिवाद पर मौका स्थिति की जांच के बाद ठेका नोखा रोड़ स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह ठेका हाइवे पर रहेगा। बता दें कि जहां ठेका खुलना है वहां पहले से भी एक ठेका है। यह ठेका 6 वार्डों के लिए सम्मिलित रूप से आवंटित हुआ है। जिनमें वार्ड 26, 29,30,31,46 व 47 शामिल है।
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल पंप के पास जहां दुकान खुलने वाली था वहां ठेकेदार ने निर्माण भी करवा लिया था। इस निर्माण को लेकर भी विवाद गहराया हुआ है। आरोप है कि यहां अवैध रूप से अंडरग्राउंड बनाया गया है। जिसकी शिकायत नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी को की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
03 February 2025 01:21 PM