12 April 2021 12:28 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रविवार शाम ट्रेन से कटने से पारीक चौक निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम 38 वर्षीय मनीष पुत्र बालमुकुंद पारीक बताया जा रहा है। युवक शाम को बाइक से बाजार के लिए निकला। रानी बाजार रेलवे ट्रेक पार करते समय यह हादसा हुआ। हादसा इतना खतरनाक था कि युवक का सिर गर्दन से कटकर अलग हो गया । दोनों हाथ भी कटकर अलग अलग हो गए। कोटगेट पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाने के लिए खिदमत गार खादिम सोसायटी को बुलाया।
सूत्रों के मुताबिक मृतक शिक्षा विभाग का कर्मचारी था। बता दें कि सिर, हाथ व धड़ अलग होने से मृतक के शरीर के चार भाग हो गए थे। फोटो व वीडियो मानवीय संवेदनाओं को चोट पहुंचा सकते हैं, इसलिए साझा नहीं किए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
09 January 2021 07:06 PM