13 October 2026 03:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर ही नहीं पूरे राजस्थान में नशा युवा पीढ़ी का नाश कर चुका है। अब हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने 5200 नशीली गोलियों के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 32, नई आबादी, हनुमानगढ़ टाउन हाल वार्ड नंबर 9, कोहला निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र सुरजीत सिंह रायसिख के रूप में हुई है।
हनुमानगढ़ टाउन थानाधिकारी लखवीर सिंह के अनुसार हैड कांस्टेबल बाबुलाल मय गश्त पर था। इसी दौरान सूचना मिली थी कि युवक के पास नशीली गोलियों का जखीरा है। इस पर टीम ने शेरगढ़ मुंडा रोही के पास आरोपी कौन पकड़ लिया।
उसके पास प्री-गेबालिन कैप्सूल मिले। कैप्सूल जब्त कर लिए गए। वहीं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
कार्रवाई एसपी बी आदित्य द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई है। कार्रवाई करने वाली हैड कांस्टेबल बाबुलाल 186 टीम में कांस्टेबल लखविंदर सिंह 845 व शंकरलाल 1156 शामिल थे।
RELATED ARTICLES
02 January 2021 08:18 PM