24 February 2022 11:44 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देर रात धोबी तलाई में हुई तलवारबाजी प्रकरण में कोटगेट पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कोटगेट सीआई मनोज माचरा के अनुसार पीड़ित मोहम्मद अली व आरोपियों में पुरानी रंजिश थी। एक साल पहले पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के साथ मारपीट की थी। मामले में पहले से मुकदमें दर्ज हैं।
बीती रात करीब 12 बजे अली जब घर जा रहा था तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। उस पर तलवार से वार किए। अली के एक हाथ व दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी। उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां वह भर्ती है। पुलिस ने पर्चा बयान पर कमरूदीन, असलम व समीर के खिलाफ धारा 307 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी भी धोबी तलाई के ही निवासी हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
21 January 2024 07:01 PM