04 March 2020 11:56 PM

बीकानेर सहित राजस्थान के 6 जिलों में घूमे 16 इटालियन पर्यटकों पर कोरोना का कहर
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना वायरस के कहर राजस्थान व दिल्ली को भी चपेट में ले लिया है। आठ दिनों तक राजस्थान में इटली से आए 16 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो पर्यटक जयपुर में पॉजिटिव बता दिए गए थे। इसके अलावा दिल्ली के जिस ड्राईवर ने इन इटेलियन पर्यटकों को राजस्थान के 6 जिलों में घुमाया था, वह भी कोरोना से संक्रमित बताया जा रहा है। इन सभी का इलाज दिल्ली में चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि ये पर्यटक जिन 6 जिलों के होटलों में रुके थे, वहां के उन कमरों को मंगलवार को ही सील कर दिया गया था। बीकानेर में आज सीएमएचओ अपनी टीम के साथ इटली के पर्यटक जहां जहां गए, वहां जाकर उनसे संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश करते रहे।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM