08 July 2022 01:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में घूम रहे एक कबाड़ी वाले को बच्चों का अपहरणकर्ता समझने से हंगामा बरपा गया। मामला आज सुबह का है। हाल यह हुआ कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए। अब उस कबाड़ी वाले को बच्चा उठाने वाला माना जा रहा है। लेकिन यह सच नहीं है।
कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा के अनुसार आज सुबह गैरसरिया मोहल्ले में मघानाथ कबाड़ी वाला कबाड़ खरीदने के लिए घूम रहा था। इसी दौरान एक बच्चा गली के बीचोंबीच आया। कबाड़ी वाले ने उसे साइड जाने को कहा। बच्चा नहीं माना तो उसे उठाकर साइड करने जा रहा था। लोगों ने यह देखा तो उसे दवा सुंघाकर बच्चे उठाने वाला समझ लिया। कबाड़ी को बिठा लिया गया। पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। जिस पाउडर को बेहोशी की दवा समझा जा रहा था उसे एक युवक ने सूंघकर जांच की तो वह बेहोश नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार वह बेहोशी की दवा नहीं बल्कि सर्फ था।
हालांकि पुलिस ने कबाड़ी वाले को 151 आईपीसी के तहत हवालात में बंद कर दिया था। पुलिस ने जांच कर सबकुछ स्पष्ट कर दिया। आमजन की गलतफहमी से एक व्यक्ति को परेशान होना पड़ा। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM