07 June 2020 11:09 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाल के एक होटल में दबिश देते हुए नाल पुलिस ने 28 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त व दो लाख चालीस हजार रूपए नकद जब्त किए हैं। कार्रवाई जिला स्पेशल टीम की आसूचना पर हुई है। बीकानेर एसपी प्रदीप मोहन शर्मा के सुपरविजन में काम कर रही डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि गंगानगर जैसलमेर बाईपास पर स्थित गौरी होटल का संचालक यह अवैध धंधा कर रहा है। जिस पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश जाट पुत्र सहीराम निवासी मुंडासर, श्रीबालाजी को दबोच लिया। आरोपी ने चावल के भूसे में डोडा छिपा रखा था। यह डोडा वह आने जाने वाले ट्रक चालकों को सप्लाई करता था।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM