18 September 2020 07:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल पीबीएम अब और भी मजबूत होने वाला है। इस अस्पताल में लोगों का जीवन बचाने की शक्ति बढ़ने वाली है। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आज यह अतिमहत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि अब पीबीएम को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। पीबीएम में शीघ्र ही ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किया जाएगा। मेहता के अनुसार यह प्लांट 90 लाख रुपए की लागत में बनेगा। कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी से परेशानियों की सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या जानकारी में आते ही कलेक्टर नमित मेहता ने तुरंत समाधान कर दिया है। बता दें कि पीबीएम संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल होने के साथ साथ राजस्थान सहित पंजाब व हरियाणा के मरीजों की भी आस है। विशेषज्ञ चिकित्सकों से भरे इस अस्पताल में गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है। लेकिन यहां की सफाई व्यवस्था इसकी गरिमा पर कालिख पोत रही है। करीब तीन करोड़ खर्च करके भी पीबीएम सफाई के मामले में पिछड़ा हुआ है। जिस तरह ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए कलेक्टर नमित मेहता ने फुर्तीला एक्शन लिया है वैसे ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सफाई की ठेकेदार कंपनी आर्मोर के खिलाफ एक्शन ले तो यहां आने वाले मरीज़ राहत की सांस ले सकेंगे।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
07 November 2020 10:51 PM