10 August 2020 07:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान के सियासी नाटक को लेकर इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट की घर वापसी हो रही है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद रूठे पायलट मान गये हैं। वहीं वे 18 विधायकों सहित रात तक जयपुर लौट सकते हैं। इस लड़ाई में जीत हार कितनी किसकी हुई यह नहीं पता, मगर सूत्रों का कहना है कि पायलट की काफी मांगें मान ली गई है। हालांकि अशोक गहलोत और पायलट के बीच आ चुकी दरार कितनी भर पाएगी ये अभी कहा नहीं जा सकता। बताया जा रहा है कि गहलोत को पद से हटाने की बात पर साफ इंकार कर दिया गया था, लेकिन राजस्थान में पायलट को पावर दी जाएगी। पायलट को बराबर शक्ति मिले इसकी रूपरेखा बनाई जा रही है। हालांकि उपमुख्यमंत्री व राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का छीना गया पद पायलट की झोली में वापिस आएगा या नहीं यह कहा नहीं जा सकता। पायलट की घर वापसी के बाद यह तय माना जा रहा है कि अब राजस्थान में पायलट गुट के नेता व कार्यकर्ताओं के लिए सुनहरा समय आ सकता है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 March 2021 03:16 PM