14 October 2021 09:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सार्वजनिक निर्माण विभाग नोखा के एक्सईएन संजय चौधरी के घर आखिरकार एसीबी ने तलाशी ले ली है। एसीबी एएसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि एक्सईएन संजय चौधरी के यहां से 7.60 लाख रूपए की नकदी मिली है। इसके अतिरिक्त 55 ग्राम सोना जिसकी कीमत करीब 313000 रूपए है व चार सौ अस्सी ग्राम चांदी बरामद हुई है।
संजय चौधरी के इस मकान से जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित हाउस नंबर 2 डी 98, लक्ष्मीनारायण विहार के प्लॉट नंबर सी-2 व सी-3 के कागजात मिले हैं। 3 जयश्री वाटिका झालामंड जोधपुर में भी प्रोपर्टी सामने आई है। यहां के प्लॉट के कागजात एस ओ रविन्द्र की माता के नाम से मिले हैं।
एएसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि इसके अलावा भी कई संपत्तियां एस ओ के पास होने की जानकारी मिली है। जिनमें 304 बनी सनराइज अपार्टमेंट गायत्री नगर दुर्गापुरा में पत्नी के नाम का फ्लैट व डिफेंस कॉलोनी पांच बत्ती चौराहा जोधपुर का पुश्तैनी मकान शामिल है। इस मकान में एस ओ की माता व भाई रहते हैं।
उल्लेखनीय है कि एसीबी सीकर की टीम ने हाल ही में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय चौधरी से 2 लाख 36 हजार की राशि जब्त की थी। यह कार्रवाई नेशनल हाइवे नंबर 52 अखेपुरा टोल बूथ के पास की गई थी। जब एसीबी की टीम ने यहां चौधरी की तलाशी तो बनियान के अंदर पैसे छिपे मिले। चौधरी इस राशि का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद एसीबी सीकर ने बीकानेर एसीबी टीम को चौधरी के मकान की तलाशी हेतु भेजा। मगर 2 अक्टूबर से ही चौधरी का मकान बंद था। उसे बार बार बुलाया मगर वो नहीं आया। बुधवार को अंतिम नोटिस भी दिया गया। आखिरकार कोर्ट के आदेश पर एसीबी बीकानेर ने आज चौधरी के मकान की तलाशी ली। बता दें एसीबी ने 2 अक्टूबर को मकान सीज कर गार्ड तैनात कर दिया था।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
11 January 2022 10:53 PM