08 April 2021 02:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम के कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के परिजन के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी मोतीराम निवासी खारी चारणान के दो परिजन इस विभाग में भर्ती हैं। आरोपी इनकी देखभाल हेतु अस्पताल के अंदर इनके साथ रह रहा था। ऐसे में उस पर बाहर जाने व दूसरों के संपर्क में आने पर प्रतिबंध था। लेकिन आरोपी बार बार नियमों का उल्लघंन कर इधर उधर घूम रहा था।

जिस पर डॉ सुभाष ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा के अनुसार आरोपी के खिलाफ 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, 4/5 महामारी अधिनियम 2020, धारा 269 व 170 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर भंवर लाल को दी गई है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
03 August 2020 06:41 PM