13 September 2020 11:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जोधपुर पुलिस कमीश्नर जोस मोहन ने जोधपुर पुलिस महकमे में जोश भर दिया है। तो वहीं अपराधियों की नींदें उड़ा रखी है। कमीश्नर जोस ने आज नकली अवैध शराब बनाने की पूरी फैक्ट्री ही पकड़ी है। जोधपुर वेस्ट के कुड़ी भगतासनी थाना इलाके में यह फैक्ट्री चल रही थी। जहां जोस के निर्देश पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की का जखीरा मिला है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में इथाईल अल्कोहल, ब्लेंडर प्राइड की बोतलें व पैकिंग सामग्री बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यह शराब ऊंचे दामों में बिकती है। उल्लेखनीय है कि जोस मोहन लगातार अपराधों की कमर तोड़ने में लगे हैं। वहीं जोधपुर पुलिस में भी बीकानेर की तरह ही जोस ने छाप छोड़ दी है।

.jpeg)
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
08 October 2021 03:06 PM