01 November 2021 07:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में बड़े पैमाने पर चलने वाले पर्ची सट्टे(घड़िया) के खिलाफ सदर पुलिस ने कार्रवाई की है। सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि भुट्टों के चौराहे पर पर्ची सट्टा करवाया जा रहा था। एएसआई रामफूल मीणा मय टीम ने दो आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों की पहचान मोहर्रम चौकी, सर्वोदय बस्ती निवासी 40 वर्षीय महबूब अली पुत्र अली शेर व भुट्टों का बास निवासी 25 वर्षीय संजय पुत्र महबूब के रूप में हुई है। आरोपियों के 1550 रूपए भी जब्त हुए हैं।
बता दें कि बीकानेर में नयाशहर थाना क्षेत्र घड़िये का गढ़ है। यहां हर चौराहे व चौक के आस पास घड़िया चलता है। अंकों पर किस्मत आजमाने के चक्कर में हजारों लाखों गरीब लुट रहे हैं। नत्थूसर गेट, जस्सूसर गेट, पूगल रोड़, दम्माणी चौक के पास सहित 20 से अधिक ठिकानों पर घड़िया लगता है। चौंकाने वाली बात यह है कि खुल्लम खुल्ला चल रही इस लूटमारी पर पुलिस भी चुप है। जबकि शहर के कच्चे बच्चे को घड़िये के ठिकाने पता है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
21 January 2026 11:26 AM