11 April 2020 10:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना महामारी में प्रभावित लोगों की मदद का जज़्बा इस वक्त हर ओर देखने को मिल रहा है। इसी दौरान अनाथ आश्रम के मंदबुद्धि व असहाय बच्चों के लिए पार्षद सुमन छाजेड़ व वंदे मातरम मंच की गणेश योगी ने अलग अलग संस्थाओं व जनसहयोग से कपड़ों की मदद इन तक पहुंचाई है। मदद में गंगाशहर की तेरापंथ युवक परिषद ने एक सौ चालीस टी-शर्ट भेंट की है। इसके अलावा सौ मास्क भी दिए गए हैं। वहीं पचास राहत किट भी जरूरतमंद परिवारों को पहुंचाए गए हैं। वहीं वंदे मातरम मंच की गंगाशहर ईकाई की महिलाओं ने अपने घरों में मौजूद कपड़ों से चालीस किट तैयार कर भेंट की है। सुमन छाजेड़ ने बताया कि सेवाश्रम ने ये सारी सामग्री लेने के लिए अपना वाहन भेजा। सारी सामग्री सहयोगियों की मौजूदगी में सेवाश्रम कार्यकर्ता के सुपुर्द कर दी गई। इस दौरान तेयुप अध्यक्ष पवन छाजेड़, मंत्री देवेंद्र डागा, सहमंत्री भरत गोलछा, गौरव डागा व हितेश छाजेड़ मौजूद रहे।


RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
17 February 2025 09:52 AM