03 May 2020 03:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मार्बल-टाईल्स आदि सैनेट्री प्रॉडक्ट से जुड़े व्यापारियों में बने असमंजस का समाधान हो गया है। ख़बरमंडी न्यूज़ ने इस बारे में कलेक्टर कुमार पाल गौतम से बात की। गौतम ने कहा कि मार्बल्स आदि उत्पादों के व्यवसायियों को प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ज्ञात रहे कि गंगाशहर की नोखा रोड़ व पांच नंबर रोड़ पर इस व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठान है। इन व्यवसायियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि बीकानेर ग्रीन जोन में जब तक नहीं आता तब तक इस पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं गौतम ने कुछ दिन और धैर्य रखने की अपील की है। गोतम ने कहा कि दस दिनों में बीकानेर ग्रीन जोन में आ जाएगा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM