28 March 2021 12:19 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) की परीक्षा तिथि स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 25 अप्रेल, 2021 के बजाय 20 जून 2021 को होगी। परीक्षा के दिन रविवार रहेगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बारे में एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा बजट सत्र में की गई घोषणा की क्रियान्विति हेतु यह परीक्षा स्थगित की गई है। गहलोत ने घोषणा की थी कि आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों को अवसर दिए जाएंगे। अब इस वर्ग के अभ्यर्थियों को रीट के लिए आवेदन करने का समय मिलेगा।

बता दें कि 25 अप्रेल को परीक्षा करवाने को लेकर जैन समाज ने भी विरोध जताया था 25 अप्रेल को महावीर जयंती है, ऐसे में जैन समाज के अभ्यर्थी इसमें भाग नहीं ले पाते। वहीं त्योंहार के दिन परीक्षा आयोजित करना भी ठीक नहीं माना ज रहा था। हालांकि बोर्ड के प्रेस नोट में परीक्षा स्थगित करने का कारण सिर्फ मुख्यमंत्री की घोषणा को ही बताया गया है।
दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि बोर्ड परीक्षाओं की व्यस्तता को ध्यान में रखकर भी यह परीक्षा स्थगित की गई है। लेकिन यह कारण पुष्ट नहीं लगता। बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 6 मई को शुरू होनी है, जो कि 25 अप्रेल के दस दिन बाद आएगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
03 February 2022 10:04 PM