19 March 2021 08:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय सफाई अभियान का जादू आमजन पर चलना शुरू हो गया है। आज जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में महापौर ने अपनी टीम के साथ झाड़ू चलाया। नगर निगम बीकानेर व इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस स्वच्छता अभियान के तहत मूर्ति सर्किल क्षेत्र में भी सफाई की गई। सफाई के बाद अभियान के रिफ्रेशमेंट पार्टनर 'टी पोस्ट' ने महापौर का सम्मान किया। इसके तहत टी-पोस्ट डायरेक्टर डॉ ज्योति गौरी ने महापौर को सम्मान चिन्ह भेंट किया।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM