19 February 2024 11:44 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो रहे तबादलों की लहर अब बीकानेर पुलिस में भी चल चुकी है। बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने देर रात जिला पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया है। गौतम ने एक साथ 43 इंस्पेक्टरों व सब-इंस्पेक्टरों के तबादले व पद-स्थापन किए हैं। जिले में लगभग सभी थानाधिकारी बदल दिए गए हैं। सीआई बृजभूषण अग्रवाल को सदर थानाधिकारी लगाते हुए कोटगेट थानाधिकारी की कुर्सी मनोज शर्मा के हवाले कर दी गई है। वहीं सुरेंद्र पचार को सदर से हटाकर जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी लगाया गया है। लक्ष्मण सिंह को जयनारायण व्यास कॉलोनी से कंट्रोल रूम भेज दिया है। मुक्ताप्रसाद नगर थाने की जिम्मेदारी अब विश्वजीत सिंह के पास आ गई है, वहीं सुरेश कुमार को मुक्ताप्रसाद से हटाकर डीएसटी में बतौर पुलिस निरीक्षक पोस्टिंग दी गई है। वहीं रवि कुमार को जिला विशेष शाखा का प्रभारी लगाया गया है। गोविंद व्यास को नयाशहर से हटाकर साइबर थाने भेज दिया गया है। वहीं नयाशहर थाने की जिम्मेदारी अब कश्यप सिंह के पास रहेगी। वहीं नरेश कुमार निर्वाण को नाल थानाधिकारी, नरेश कुमार गेरा को अपराध सहायक एसपी कार्यालय, आनंद कुमार को बज्जू थानाधिकारी, मोनिका को कोतवाली से यातायात, खाजूवाला थानाधिकारी रामप्रताप को लाइन पुलिस, धीरेंद्र सिंह को थानाधिकारी नोखा, उदयपाल को थानाधिकारी कोतवाली, संदीप पूनिया को नापासर से जसरासर, रामकेश मीणा को बज्जू से पांचू, सुभाषचंद्र को पांचू से अपराध शाखा, राजीव रॉयल को नोखा से लूणकरणसर थानाधिकारी, धर्मवीर को थानाधिकारी कालू, जेठाराम मेघवाल को थानाधिकारी दंतौर, बलवंत कुमार को कोलायत से थानाधिकारी खाजूवाला, संदीप कुमार को दंतौर से थानाधिकारी छत्तरगढ़, धर्मेंद्र सिंह को गजनेर से थानाधिकारी पूगल, लखवीर सिंह को कालू से थानाधिकारी कोलायत, सुरेश कुमार को हदां से थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ़, हरबंश लाल नायक को थानाधिकारी हदां, चंद्रजीत सिंह को थानाधिकारी रणजीतपुरा, बलवीर सिंह को व्यास कॉलोनी, अमित कुमार को लूणकरणसर से साइबर थाना, सुशीला कुमारी को व्यास कॉलोनी, ओमप्रकाश मान को कोटगेट से पुलिस लाइन, सुरेश कुमार को महाजन से पुलिस लाइन, धर्मपाल शर्मा को व्यास कॉलोनी से श्रीडूंगरगढ़, श्रीप्रकाश को जिला विशेष शाखा से पुलिस लाइन, रमेश कुमार को कोटगेट, नरेंद्र कुमार को व्यास कॉलोनी, शारदा को नोखा, मुकेश को नोखा, रामगोपाल को महाजन, वीरचंद को नयाशहर व गौरव बोहरा को गंगाशहर से मुक्ता प्रसाद लगाया गया है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
02 October 2024 02:16 PM